दुर्लगा में पंचायत स्तरीय लघु प्रदर्शनी
संवाद सूत्र झारसुगुड़ा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में झारसुगुड़ा प्रखंड अंतर्गत दुर्लगा पंचायत
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में झारसुगुड़ा प्रखंड अंतर्गत दुर्लगा पंचायत कार्यालय में पंचायत स्तरीय एसएचजी महासंघ अंतर्गत एसएचजी ग्रुप को लेकर एक विशेष कार्यक्रम के आयोजन के साथ उनके द्वारा उत्पादित औद्योगिक एक लघु प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। इसमें झारसुगुड़ा जिला समाज कल्याण अधिकारी सुप्रभा सेठ मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर वहां उपस्थित मातृमंडली को एसएचजी योजना के उद्देश्य व उसकी उपकारिता के विषय में विस्तार से बताया। सम्मानित अतिथि सीडीपीओ सुप्रभा महापात्र, ओएलएम बीपीएल इतिश्री परिड़ा, सुपर वाइजर मालती नायक, एसएचजी संयोजिका सुशिक्ता महांती, एसएचजी की ब्लाक अध्यक्षा स्वर्णलता नायक आदि उपस्थित थीं। प्रदर्शनी में समृद्धि उत्पादक समूह के सदस्यों ने वैनिटी बैग, हल्दी पावडर, मसाला, मर्चा पाउडर, कुटा चावल, फिनायल समेत दर्जनों उत्पाद का प्रदर्शन किया।
वकील संघ ने इर्षिता को किया सम्मानित
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुडा़ जिला वकील संघ कि ओर से ओजेएस की टॉपर गड़पोष की इर्षिता केसरवानी को सम्मानित किया गया। वकील संघ के अध्यक्ष त्रिनाथ ग्वाल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान सभा में संघ के सदस्य व सदस्या सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने अंश ग्रहण कर इर्षिता की सफलता पर उसे बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना किए। इस अवसर पर वरिष्ठ वकील दिनेश जैन, संदीप अवस्थी, संजीव पाटजोशी, बी नागेश्वरी, धमाली पटेल, एलएन सिंहदेव, बालगोविद मिश्रा, टेहलू साहू व विजय बेहरा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर इर्षिता के पिता संजय केसरवानी व मां मनोरमा केसरवानी भी उपस्थित थीं। अंत में वकील संघ के सचिव प्रशांत महाराण ने धन्यवाद दिया।