हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में हर दिन इजाफा
संसू झारसुगुड़ा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन के दौ
संसू, झारसुगुड़ा : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान कुछ समय तक विमान सेवा बंद की गई थी। 25 मई के बाद से विमान सेवा आरंभ हुई। हालांकि संक्रमण से डरे लोग विमान यात्रा करने से परहेज कर रहे थे। लेकिन, समय बीतने के साथ ही अब धीरे-धीरे अवस्था स्वाभाविक होने लगी है। झारसुगुडा वीर सुरेन्द्र साय विमानतल से वर्तमान दिल्ली, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद व रायपुर के लिए हर दिन विमान उड़ान भर रहे हैं। प्रति दिन यहां से पांच-छह सौ यात्रियों का आना-जाना हो रहा है। हर दिन यहां से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रही है।
विमानतल प्रबंधन से प्राप्त तथ्य के अनुसार चालू वर्ष के प्रारंभ में लॉकडाउन के कारण विमान सेवा बंद थी। वही मई में कुल 28 विमानों ने यहां से उड़ान भरा था। जिसमें कुल 2091 यात्रियों ने यात्रा की। जून में 156 विमानों ने उड़ान भरा, जिसमें कुल 8212 यात्रियों ने यात्रा की। जुलाई में कुल 310 विमानों से कुल 10,891 यात्रियों व अगस्त में 280 विमानों से कुल 13,353 यात्रियों ने झारसुगुडा विमान तल से यात्रा किया है। वर्तमान में प्रति दिन पांच-छह सौ यात्री यहां से यातायात कर रहे है। आगामी दिनों में यहां से बेंगलुरु व मुम्बई आदि स्थानों के लिए विमान सेवा शुरू करने कि योजना है। जिससे यहां से यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। विमानतल के निदेशक किशोर कुमार सेनापति के अनुसार 15 अक्तूबर को 15 विमान यहां से उड़ान भरे। जिसमे कुल 291 यात्री का आगमन व 298 यात्री यहां से रवाना हुए है। यानी की 15 तारीख को कुल 592 यात्रियों ने यहां से आवागमन किया है।