अब नए कर्मचारी भी लड़ सकते हैं चुनाव
टाटा कमिंस यूनियन में नए कर्मचारियों को भी चुनाव में खड़ा हो
जागरण कार्यालय, जमशेदपुर : टाटा कमिंस यूनियन में नए कर्मचारियों को भी चुनाव में खड़ा होने का मौका मिलेगा। इसे लेकर एक साल से कम यूनियन का सदस्य रहे कर्मचारियों से आवेदन लिया जा रहा हैं। यूनियन महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह के निर्देश पर आवेदन लिया जा रहा है अंतिम निर्णय उन्हीं को लेना हैं। वहीं दूसरी ओर कमेटी मेंबरों की संख्या 19 से बढ़ाकर 22 करने का फैसला भी यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को करना हैं। यूनियन में फिलहाल कमेटी मेंबरों की संख्या 19 हैं जिसे बढ़ाने की मांग हो रही हैं। तीन डिवीजनों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी हैं इस आधार पर संख्या बढ़ाने की बात हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक पहले से ही एक साल की सदस्यता वाले मेंबर ही चुनाव लड़ते आए हैं लेकिन कर्मचारियों की मांग पर एक साल की समय-सीमा कम करने की मांग हो रही हैं। कर्मचारियों से आवेदन लेने के बाद उस पर मुहर लगाने के लिए उसे राजेंद्र ंिसह के पास ले जाना हैं। दोनों मुद्दों पर पांच अप्रैल से पूर्व निर्णय लेना हैं। यूनियन सदस्यों की कुल संख्या 820 हैं जिसमें नए कर्मचारियों की संख्या एक सौ होगी। इनकी सदस्यता शुल्क एक साल से कम दिनो से ली जा रही हैं।