Move to Jagran APP

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को नमन,

हॉकी के जादूगर एवं भारत को लगातार तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले ध्यानचंद का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।

By Edited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 10:12 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 10:13 PM (IST)
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को नमन,
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को नमन,

ब्रजराजनगर, जेएनएन। हॉकी के जादूगर व भारत को लगातार तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले ध्यानचंद का जन्मदिन गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। राइ¨जग स्टार फुटबॉल एसोसिएशन, बेलपहाड़ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में अंचल के खिलाड़ियों ने शामिल होकर शोभायात्रा निकालकर नगरवासियों को खेल के प्रति जागरूक किया।

loksabha election banner

इसी तरह गोमाडेरा के अमर ज्योति यूथ एसोसिएशन क्लब परिसर में आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि सुखदेव ओराम सहित गणेश भोई, गिरीश जयपुरिया, सुभाष प्रधान, युधिष्ठिर बगर्ती, अशोक भैंसाल, कपूर चंद यादव, कन्हाई सेठ, सरोज मिर्धा, मनबोध भैंसाल, रमणी माझी, सुदीश राय, महेंद्र बगर्ती, दयानिधि लोहार प्रमुख ने शामिल होकर खेल के विकास के लिए खिलाड़ियों को अधिक मेहनत करने का परामर्श दिया। इस मौके पर क्लब ने सभी खिलाड़ियों को नई जर्सी प्रदान की गई।

सभा में कार्तिक दास, कु†ज मिर्धा, ¨लगराज लोहार, रत्नाकर साय ने सहयोग किया। इसी तरह राजपुर कांटापाली मैदान में झारसुगुड़ा जिला खेल संघ तथा गणपति क्लब की ओर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिला खेल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय बेहरा, उपाध्यक्ष जीवन महंती, महासचिव तापस राय चौधरी, सहसचिव प्रफुल पटेल, कोषाध्यक्ष गणेश नायक, गणपति क्लब के अध्यक्ष ईश्वर प्रधान ने शामिल होकर खेल दिवस मनाने के उद्देश्य एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.