बेलपहाड़ कॉलेज में मना राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
बेलपहाड़ कॉलेज में रविवार शाम को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 09:10 PM (IST)
संसु, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ कॉलेज में रविवार शाम को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। प्राचार्य ध्यान रंजन दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सभी ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यापर्ण कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। समारोह में बतौर अतिथि अध्यापिका रत्नासेन गुप्ता, डॉ. एनके नायक ने आजाद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में बी नाहक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें