बालिका उवि में मना राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
स्थानीय ओपीएम बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को देश के प्रथम शिक्षामंत्री अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 06:55 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : स्थानीय ओपीएम बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को देश के प्रथम शिक्षामंत्री अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिन पर प्रधानाध्यापक सुधांशु पंडा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम ओडिशा उर्दू संघ के अध्यक्ष एमए वदूद ने आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। अन्य अतिथियों में जिला गाइड संगठक प्रतिभा महापात्र, प्रज्ञा देहुरी, नीतू पोद्दार, शबाना परवीन, नीतू राय ने भी अपने विचार रखे। अंत में प्रतिभा महापात्र के नेतृत्व में छात्रों ने रैली निकालकर विभिन्न अंचलों का भ्रमण कर शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें