विधायक ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
संसू ब्रजराजनगर काफी अरसे के बाद गुरुवार को ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न इलाक
संसू, ब्रजराजनगर : काफी अरसे के बाद गुरुवार को ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग विकास कार्यों का शिलान्यास कार्य संपन्न हुआ। सुपर मार्केट अर्थात वीर सुरेंद्र साय मार्केट कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक किशोर महंती ने किया। सुर कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से नगर के छोटे दुकानदारों में खुशी की लहर है। इसके अलावा वार्ड संख्या-10 में 19 लाख 50 हजार की लागत से एच लाइन में सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। इसी प्रकार, मामा चौक वाली सड़क का उन्नतिकरण का कार्य 19 लाख 50 हजार की लागत से होगा। वार्ड संख्या-5 के ठाकुरपाड़ा में 19 लाख 80 हजार की लागत से सड़क का निर्माण होगा। वार्ड संख्या-15 के बीजू पटनायक चौक पर सड़क की उन्नतिकरण का कार्य 19 लाख 50 हजार की लागत से होगा। वार्ड संख्या-3 में 14 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा। वार्ड संख्या-2 के रामगढ़ में 10 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होगा। शुक्रवार को इन सभी योजनाओं का शिलान्.ास विधायक ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी चंद्रमणि स्वाई, बीजद के महासचिव विश्वनाथ नायक, निवर्तमान नगरपाल नंदकिशोर अग्रवाल, बीजद के नगर अध्यक्ष राधाकांत प्रधान, पूर्व उपनगरपाल जयंत दीक्षित, श्रमिक नेता कुलमणि दास, गोपाल सितानी, ब्रजराजनगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष बाबूलाल रूंगटा, घनश्याम संघई, प्रसन्न चौधुरी, शेषदेव साहू, प्रवीण मिश्र, विजय पाणी, संतोषिनी पाढ़ी, सरोज साहा, प्रभात दास, चितामणि साहू, विजय सिंह, नृप टांडिया, भंज राउत, महेश मूली, भानू सिंह, गजेंद्र रोहिदास समेत अनेक दलीय कर्मी व इलाके के लोग उपस्थित थे।