Move to Jagran APP

प्रेमिका की गर्दन काटने के बाद प्रेमी ने पीया सैनिटाइजर

संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा के बडमाल थाना अंचल में प्रेमी ने प्रेमिका की गला काट कर ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:34 PM (IST)
प्रेमिका की गर्दन काटने के 
बाद प्रेमी ने पीया सैनिटाइजर
प्रेमिका की गर्दन काटने के बाद प्रेमी ने पीया सैनिटाइजर

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा के बडमाल थाना अंचल में प्रेमी ने प्रेमिका की गला काट कर हत्या करने की कोशिश के साथ खुद भी सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में लड़की के घरवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। बड़माल पुलिस इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार बड़माल अंचल में रहने वाले सिपम जेना (26) एक निजी संस्था में काम करता है। इस दौरान उसकी एक ट्रांस्पोर्टर से पहचान हुई थी। जिसके बाद वह रोज उसके घर जाता था। इसी दौरान ट्रांस्पोर्टर की लडकी से उसकी पहचान हुई और फिर प्रेम हो गया। लड़की छत्तीसगढ़ में रहकर पढाई करती थी। इसकी जानकारी होने के बाद सिपम भी छत्तीसगढ़ चला गया और वहीं एक कंपनी में काम करने लगा। चर्चा है कि वहीं दोनों ने कोर्ट मैरेज कर ली थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच लाकडाउन के दौरान लड़की वापस अपने घर आ गयी। बड़माल आने के बाद उसकी सिपम से अच्छी तरह से बातचीत नहीं हो रही थी। जिसके बाद सिपम लड़की के घर जा कर उससे बात की, लेकिन वहीं उसकी बात नहीं बनी। इसके बाद मौका देखकर उसने लड़की का गला काट दिया और खुद सैनिटाइजर पी लिया। लड़की के घरवालों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और बड़माल थाने में शिकायत दर्ज करायी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.