ब्रजराजनगर के बूथ नंबर 254 में पुनर्मतदान आज
ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र के चारमाल के परियोजना उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ नंबर 254 में 25 अप्रैल को दोबारा मतदान होगा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 06:54 AM (IST)
ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र के चारमाल के परियोजना उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ नंबर- 254 में 25 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। इस बाबत मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा झारसुगुड़ा जिलाधीश को निर्देश जारी किया गया है। बुधवार को इस मतदान केंद्र में विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा के लिए भी मतदान होने की जानकारी निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने दी है। इस बूथ में कुल 1183 मतदाता हैं जो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें