Move to Jagran APP

निकितमाल व सारंलोई अंचल के मरीजों को मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा

लोगों को शीघ्र चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए नरसिंह विष्णु प्रिया सेवा ट्रस्ट की ओर से दो एंबुलेंस प्रदान किया गया। लैयकरा ब्लॉक के निकितमाल व सारंलोई अंचल के गरीब लोगों को सुविधा मिल सकेगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 08:22 AM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 08:22 AM (IST)
निकितमाल व सारंलोई अंचल के मरीजों को मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा
निकितमाल व सारंलोई अंचल के मरीजों को मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : लोगों को शीघ्र चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए नरसिंह विष्णु प्रिया सेवा ट्रस्ट की ओर से दो एंबुलेंस प्रदान किया गया। लैयकरा ब्लॉक के निकितमाल व सारंलोई अंचल के गरीब लोगों को सुविधा मिल सकेगी। ट्रस्ट की अध्यक्षा दीपाली दास ने दोनों स्थानों में जा कर फीता काट कर जनता को समर्पित किया। अध्यक्षा ने सारंलोई अंचल में जरूरतमंदों की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से उक्त दोनों एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही। निक्तिमाल पंचायत में जिप अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल, ब्लाक बीजद अध्यक्ष टंकधर नायक, युवा बीजद सचिव नव साहु, सदानंद भोई, रोपा भैया, राजेश प्रधान, सुरेश जयपुरिया, विश्वनाथ किसान व लोकनाथ मरेही सहित पंचायत के सैकड़ों लोगों कि उपस्थिति थे। उसी प्रकार सारंगलोई पंचायत में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल की अध्यक्षता में ब्लाक अध्यक्ष रोजलिन पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष योगेन्द्र नायक, सरपंच सुषमा की उपस्थिति में एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया था। आरएमसी की मदद से धान की खरीद शुरू : झारसुगुडा़ जिले में आरएमसी की सहायता से धान की खरीदी शुरू हो गई है। झारसुगुड़ा के सरबाहल स्थित आरएमसी मार्केट यार्ड के बड़मिल व श्रीपुरा समवाय समिति में किसानों से उनके धान की खरीदी शुरू हो गई है। 24 दिसंबर से जिला के सभी पंचायत के 83 स्वयं सहायक समूह के माध्यम से धान खरीदारी शुरू होगी।

loksabha election banner

धान की खरीदारी शुरू होने से किसानों में थोड़ी राहत है। वहीं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से धान खरीदारी सही तरीके से हो पाएगी या नहीं इसे लेकर किसानों को चिता है। झारसुगुड़ा में पहले सूखा व फिर धान कटाई के समय वर्षा होने से धान की फसल नष्ट हो गई थी। इसके लिए चालू वर्ष कंपनी छंटनी न करके धान की गुणवत्ता की जांच की शर्तों में छूट देने की मांग किसान संगठनों की ओर से की गई है। सरकारी नियम के अनुसार एफक्यू स्तर के धान में किसी भी प्रकार कि कंपनी छंटनी नहीं करने की बात जिला आपूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र स्वाई ने कही है। वहीं चलित वर्ष धान की बिक्री में किसानों को किसी भी प्रकार कि कोई असुविधा नहीं होने की बात अतिरिक्त जिलापाल ने कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.