झारसुगुड़ा के प्रवासी मजूदर की बेंगलुरु में मौत
संसू झारसुगुड़ा कर्नाटक के बेंगलुरु में दम घुटने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई ह
संसू, झारसुगुड़ा : कर्नाटक के बेंगलुरु में दम घुटने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। इसमें एक प्रवासी मजदूर की पहचान झारसुगुड़ा जिले के थर्मल गांव निवासी बिरसा बिरुआ के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य दो प्रवासी मजदूर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बताये गये हैं। घटना सोमवार देर रात की है। तीनों मजदूर बेंगलुरु में एक मेट्रो कंपनी में कार्यरत थे। बताया गया है कि 10 अगस्त की रात को तीनों गैस से खाना पकाते-पकाते दरवाजा बंद करके सो गए। खाने का झाग चारों ओर फैल गया और बर्तन भी जल गया। आशंका है कि गर्म पाइप भी इसकी चपेट में आ गया और गैस लीक होने लगी। मजदूर नींद में सोए थे, गैस लीक होने से तीनों का दम घुट गया। ठेकेदार के अनुसार तीनों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को गांव भेजा जाएगा।