छुआलीबेरना में मारा गया हिरण्यकश्यप, साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु
बेलपहाड़ के छुआलीबेरना में जारी नृसिंह पूजा महोत्सव का रविवार की देर शाम को हिरण्यकश्यप वध के साथ समापन हो गया ।
संवाद सूत्र,ब्रजराजनगर : छुआलीबेरना, बेलपहाड़ में आयोजित नृसिंह पूजा उत्सव का रविवार देर शाम को हिरण्यकश्यप वध के साथ समापन हो गया। गांव के राहस मंडप में लाई गई भगवान नृसिंह की प्रतिमा को सोमवार को बाजे गाजे के साथ वापस मंदिर पहुंचा दिया गया। रविवार को महाराज हिरण्यकश्यप ने राज्य का दौरा कर प्रजा की दिक्कतों की जानकारी लेने के उपरांत शाम को राजदरबार में नृत्य गीत का आनंद लिया। इसी बीच भक्त प्रह्लाद के बुलावे पर भगवान नृसिंह ने प्रकट होकर हिरण्यकश्यप का वध करने दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। चार दिवसीय इस उत्सव में हिरण्यकश्यप की भूमिका में सदानंद साहू, विष्णु मनोज बेहरा, हिरण्याक्ष हेमंत प्रधान, प्रह्लाद अजय साहू, महारानी काजल महापात्र एवं होलिका की भूमिका में सरोजिनी राणा ने अभिनय किया। समापन के अवसर पर हिरण्यकश्यप के दरबार मे बतौर अतिथि सांसद सुरेश पुजारी, बेलपहाड़ नगरपाल परशुराम साहू, एमसीएल ईब घाटी क्षेत्र के महाप्रबंधक मधुसूदन शर्मा, भाजपा नेता प्रमोद सेनापति, मंगल साहू, संजय सिंह, तपनकांत जेना, धर्मेंद्र सिंह, समीर मिश्र, पार्षद देवेन्द्र प्रधान, लंबोदर रोहिदास, पूर्व सरपंच किशोर साहू, जमीदार पवित्र साहू, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष झाड़ू भैंसाल, उपाध्यक्ष रघुमणि बारिक, सचिव आलोक साहू प्रमुख शामिल रहे।