कंटेनमेंट जोन से आफिस जा रहे है सरकारी कर्मचारी
संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले में बने कंटेनमेंट जोन से हर दिन निकलकर लोग ड्यूटी
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले में बने कंटेनमेंट जोन से हर दिन निकलकर लोग ड्यूटी करने जा रहे हैं। इनमें कल-कारखानों, सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों समेत हर क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हैं। इससे कार्यस्थल पर आने वालों अन्य लोगों में भी संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। हालांकि, जिलाधीश ने विभिन्न कल कारखानों व गैरसरकरी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी जो कंटेनमेंट जोन में आते है, उनके निकलने पर पाबंदी लगा रखी है। उनके काम पर नहीं जाने पर वेतन नहीं कटने का निर्देश भी जारी किया गया है। इसके बावजूद लोग कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलकर ड्यूटी करने जा रहे हैं। जिले में सरकारी व गैरसरकार कर्मचारियों के लिए दो प्रकार के नियम को लेकर आम लोग असमंजस में हैं। जिलाधीश से इस पर स्पष्ट मत रखने का अनुरोध किया है।
बता दें जिले के विभिन्न सरकारी दफ्तर में बड़ी संख्या में कर्मचारी गैरकानूनी रूप से कटक भुवनेश्वर जाकर ड्यूटी कर वापस आ रहे हैं। जिससे सरकारी ऑफिसों में भी संक्रमण बढ़ने की आशंका है। जिला ग्राम उन्नयन संस्था के कुछ कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अन्य कर्मचारी भी डर गए हैं। यहां के कुछ कर्मचारी गैरकानूनी रूप से तीन बार बाहर जा चुके है। वही एकाताली कंटेमेंट जोन में रहने वाला एक कर्मचारी जो कि अवकाश के बाद संविदा पर नियुक्त हुआ है, वह भी कंटेनमेंट जोन के बाड़े को पार कर आफिस जा रहा है। बेहरामाल कंटेमेंट जोन में रहने वाले कुछ सरकारी कर्मचारी व पुरानाबस्ती के भी कर्मचारी भी ऑफिस आना-जाना कर रहे है।
वहीं दूसरी ओर, कंटेनमेंट जोन कि घोषणा करने के बाद जोन के अंदर रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नही है। लोगों के बार-बार अनुरोध के बाद भी पीने का पानी (टैंकर), गैस टंकी का वितरण आदि जरूरी सामग्री की वाहनों को छोड़ा नही जा रहा है। इसके पीछे क्या कारण है जिला प्रशासन से स्पष्ट करने कि मांग है।