Move to Jagran APP

बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर में मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

ब्रजराजनगर बेलपहाड़ एवं बंधबहाल ईबथर्मल समेत विभिन्न स्थानों पर जारी दुर्गा पुजा उत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:39 AM (IST)
बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर में मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
बेलपहाड़ व ब्रजराजनगर में मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

संसू, ब्रजराजनगर : शहर, बेलपहाड़, बंधबहाल के साथ ईब थर्मल आदि स्थानों में षष्ठी पूजा के साथ शुरू दुर्गोत्सव में महाष्टमी के दिन रविवार को पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी। बेलपहाड़ के स्टेशन पाड़ा में पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू महंती एवं कोषाध्यक्ष सोहन सक्सेरिया के नेतृत्व मे आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में व्यापार मेला भी लगाया गया है। इसका उदघाटन विधायक किशोर महांती ने शनिवार को किया था। वहीं फाटक में ंपूजा कमेटी के अध्यक्ष शैलेश बहिदार, सचिव प्रफुल्ल रथ एवं कोषाध्यक्ष विज्ञान स्वांई के नेतृत्व मे मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। इसी तरह गोमाडेरा में कमेटी के अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंहदेव, उपाध्यक्ष दुबराज नायक, महासचिव समीर मिश्र तथा कोषाध्यक्ष कन्हाई सेठ एवं टीआरआई क्लब परिसर में दुर्गा पूजा टीआरएल क्रोसाकी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की देखरेख हो रही है। इन पूजा पंडालों में देर रात तक मां की पूजा-अर्चना को भक्तों का तांता लग रहा है।

loksabha election banner

ब्रजराजनगर में दो नंबर ठाकुरपाड़ा, हिलटॉप कॉलोनी, आदर्श नगर, बुढ़ीजाम, मंडलिया के ब्लैक डायमंड स्कूल, दुर्गानगर, गांधी चौक समेत बंधबहाल, ईब थर्मल आदि स्थानों में निर्मित पूजा पंडालों में भी भक्तों की भीड़ जुट रही है। रेंगाली थाना परिसर मे पुलिस कर्मियो की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। सपत्नीक गोवर्धन पटनायक की यजमानी में यहां आयोजित दुर्गा पूजा में पंडित भोपाल मिश्र एवं सहदेव मिश्र की देखरेख में मां के दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां पर विजयादशमी भी मनाए जाने की जानकारी थाना प्रभारी डेनियल केरकेटटा ने दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.