सूखे का आकलन करने में जुटा कृषि विभाग
झारसुगुड़ा जिला में कम बारिश को लेकर सूखे की संभावना के मद्देनजर कृषि विभाग जांच-पड़ताल के साथ नुकसान का आकलन करने में जुट गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:46 AM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिला कृषि उपनिदेशक एस केरकेटटा के नेतृत्व में लखनपुर सहायक कृषि अधिकारी सीमा टेटे तथा कनकतोरा पंचायत कृषि अधिकारी गौरचंद्र मेहर आदि ने क्षेत्र में सूखे के आकलन का काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत कृषि अधिकारियों ने लखनपुर ब्लॉक के छत्तीसगढ़ सीमावर्ती गांव कनकतोरा, लोहाबगा, भीकमपाली आदि का दौरा कर खेतों में जाकर सूखे की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय किसानों से भी सूखे को लेकर चर्चा की। इलाके के ललित मेहर, पंचू कल्याणी, सुरेश साहू, जय नारायण मेहर आदि किसानों ने कृषि अधिकारियों को क्षेत्र में कम बारिश का हवाला देते हुए फसलों का नुकसान होने की बात कही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें