Move to Jagran APP

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

संसू झारसुगुड़ा ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री निरंजन पटनायक पर बीते रविवार क

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 10:01 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 10:01 PM (IST)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

संसू, झारसुगुड़ा : ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री निरंजन पटनायक पर बीते रविवार को क्योंझर जिले के दौरे के दौरान कुछ लोगों द्वारा उनकी गाड़ी पर हमला किया था। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की उदासीन रवैये से नाराज कांग्रेसियों ने मंगलवार को झरासुगुड़ा में प्रदर्शन करते हुए पुलिस महानिर्देशक के नाम झारसुगुड़ा एसपी को एक मांग पत्रा सौंपा। जिसमें कहा गया है कि यह हमला यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस तरह से चरमरा गई है। राज्य में लगातार विरोधी दल के नेताओं को निशाना बना कर उन पर हमले किए जा रहे हैं। इससे साफ है कि राज्य सरकार निरंकुश होकर विरोधियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। क्योंझर एसपी व थानाधिकारी अगर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करेंगे तो बाध्य हो कर कांग्रेस की ओर से राज्य में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर भरत अवस्थी, मनीष बाजपेयी, भागीरथ पात्र, मुनु भाई, बुलु पंड़ा, भास्कर पटेल, राहुल ठाकुर, संजय चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

इसी क्रम में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री निरंजन पटनायक पर कल क्योंझर जिले में हुए हमले के विरोध में जिलाधीश कार्यालय के समक्ष धरना प्रर्दशन किया गया। आइएनटीयूसी के झारसुगुड़ा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नायक ने कहा कि राज्य में विरोधी दल के नेताओं की आवाज दबाने उन पर हमला करा रही है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नही है। उन्होंने अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने कि मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.