Move to Jagran APP

दादी राणी सती का मंगलपाठ संपन्न

मुख्य बाजार की रुंगटा गली स्तिथ दादी राणी सती मंदिर परिसर में शुक्रवार को दादी का मंगल पाठ संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:49 AM (IST)
दादी राणी सती का मंगलपाठ संपन्न
दादी राणी सती का मंगलपाठ संपन्न

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : रूंगटा गली, मुख्य बाजार स्थित दादी राणी सती मंदिर में शुक्रवार को मंगल पाठ संपन्न हुआ। दादीजी की पूजा अर्चना हवन के साथ महिला सेवा समिति, ब्रजराजनगर की अध्यक्ष आशा रूंगटा के नेतृत्व में शुरू मंगल पाठ रात आठ बजे तक जारी रहा। इसमें 101 महिलाओं ने दादीजी का मंगलपाठ किया। भाद्र मास की अमावस्या को पाठ करने का विशेष महत्व होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बीच बीच में दादी को समर्पित भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंगे रखा। साथ राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। संबलपुर के गायक सोनू सिघानिया ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बनाया। मंगलपाठ के उपरांत मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष बाबूलाल रूंगटा द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद सेवन कराया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.