वित्तीय वर्ष 2020-21 के अधूरे विकास कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करें : किशोर महंती
लखनपुर ब्लॉक के पंचायत समिति के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को ब्रजराजनगर विधायक किशोर महंती की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इस दौरान विधायक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में शुरू किए गए व आधे-अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करे।
संसू, ब्रजराजनगर : लखनपुर ब्लॉक के पंचायत समिति के सम्मेलन कक्ष में शनिवार को ब्रजराजनगर विधायक किशोर महंती की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इस दौरान विधायक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में शुरू किए गए व आधे-अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करे। लखनपुर ब्लॉक में वर्तमान में 191 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। उन्होंने 10 केंद्र और खोलने की अनुमति मिलने पर चर्चा की। सात ही इसे आशीर्वाद योजना में शामिल करने की बात कही। बैठक में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा इलाके की स्वयंसेवी समूह की महिलाओं को परेशान करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की। ब्लॉक के कई विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की गई। किसानों के फसल की बीमा, खेती में हुए नुकसान का मुआवजा शीघ्र प्रदान करने, मंडी में धान खरीदी इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की गई। विद्युत समस्या, सिचाई सुविधा व खराब सड़को की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग की गई। विधायक ने अधिकारियों को सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव पटेल ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शांति प्रधान, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकजीनि प्रधान, बरगढ़ सांसद प्रतिनिधि सुदाम प्रधान उपस्थित थे। भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न : भारतीय जनता पार्टी झारसुगुड़ा का दो दिवसीय कार्यकारिणी व प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। झारसुगुड़ा के स्वरूप गार्डन होटल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चार सत्रों में किया गया था। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनील पंडा ने प्रशिक्षक के तौर पर भारत की विचारधारा व बीजेपी के इतिहास की जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता मंजरी पृष्टि ने की। दूसरे सत्र में राज्य सचिव सीमांचल खटेई ने सोशल मीडिया, प्रेस मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी और इसकी उपयोगिता पर प्रशिक्षण दिए। जिलाध्यक्ष मंगल साहू ने संगठनात्मक संरचना और चुनाव प्रबंधन की जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता संजय भोई ने की। चौथे सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सुरेश पुजारी ने पंचायत चुनाव को लेकर तैयार रहने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंगल साहू ने किया। सभा का संचालन जिला महासचिव चकानन सा ने किया। अंत में जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र केडिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अन्य कार्यकर्ताओं में नवल अग्रवाल, विमलेंदु भोइ, प्रेमसेन राय, रीना पटेल, आलोक कुमार साहू, सुदाम प्रधान, कुंदन सिंहदेव, पंकज बेहरा, राजेश दास, हेमंत पटेल, एकादसिया राणा, मंजरी पृष्टि, टिनिनी धल, सुरेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।