झारसुगुड़ा में 'छोट हेले भी महान' कार्यक्रम आरंभ
संसू झारसुगुड़ा साहित्य संस्थान भारत रत्न साहित्य व संस्कृति परिषद की ओर से छोट हेले भ
संसू, झारसुगुड़ा : साहित्य संस्थान भारत रत्न साहित्य व संस्कृति परिषद की ओर से 'छोट हेले भी महान' कार्यक्रम को नए वर्ष में फिर से आरंभ किया गया है। कार्यक्रम के तहत शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई का संकल्प लिया गया। अभियान के तहत सरबाहल स्थित भागवान परशुराम कि प्रतिमा की सफाई करने के साथ सुनारीमुंडा स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर व बड़माल चौक स्थित बीजू पटनायक कि प्रतिमा की सफाई की गई। परिषद के संस्थापक विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में महासचिव सचिव निकुंज बिहारी मिश्रा, संयोजक मानसी पंड़ा, प्रभात कुमार चौहान, सहयोगी संस्था स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र महानंद, उपाध्यक्ष खगेश्वर बेसन, सचिव सुनील व जिला दिव्यांग विद्यालय के सचिव हरिशंकर पुरोहित, शिक्षक उपेंद्र भैंसा व गोकुल किसान उपस्थित थे।
विमानतल में स्मोकिग लाउंज का उद्घाटन
संसू, झारसुगुड़ा : धूमपान करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेन्द्र साय विमानतल में एक स्मोकिग जोन का उद्घाटन विमानतल के निर्देशक किशोर कुमार सेनापति ने किया। झारसुगुड़ा विमानतल में स्मोकिग लाउंज के लिए बहुत दिनों से मांग की जा रही थी। विमानतल के निदेशक ने कहा कि उक्त मांग को ध्यान में रखते हुए विमानतल के नियम अनुसार इसका निर्माण किया गया है और अब यह यात्रियों के उपयोग के लिए खुला रहेगा।
वरिष्ठ कांग्रेसी हरिबंधु त्रिपाठी का निधन
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी हरिबंधु त्रिपाठी का सरबाहल स्थित उनके निवास स्थान पर सोमवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के समय उनकी धर्मपत्नी तीनों पुत्र आनन्द, प्रेमानंद व आलोक सहित दो पुत्री, नाती नातिन सभी उपस्थित थे। हरि बंधु त्रिपाठी पूरे जिले में एक कर्मठ कांग्रेसी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन कि सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक दल के नेता, कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ चढ़ा कर उनकी आत्मा कि सद्गति के लिए प्रार्थना की। स्थानीय मुक्ति धाम में उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी।