दो दिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आरंभ
ओडिशा शतरंज संघ के तत्वावधान में झारसुगुड़ा जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को मंडलिया स्थित काली मंदिर परिसर शुरु हुई।
संसू, ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा जिला शतरंज संघ की दो दिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता मंडलिया स्थित काली मंदिर परिसर में शनिवार को शुरू हुई। संघ के अध्यक्ष किशोर महांती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर, झारसुगुड़ा गीतिका नायक ने इस प्रतियोगिता उद्घाटन किया। जिला खेल संघ के महासचिव तापस रॉय चौधरी, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष दिलीप साकुनिया, महासचिव पद्मिनी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वनाथ नायक, शिक्षाविद डॉक्टर शिव प्रिया मिश्र आदि सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने जिले की प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन पर जोर दिया। जिला खेल संघ के सचिव तापस राय चौधरी ने सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया। संघ के सह सचिव प्रकाश साहू, संगठन सचिव दिनेश उपाध्याय तथा कोषाध्यक्ष प्रसन्न कुमार नायक के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में 109 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार जगदेव ने किया। विदु भूषण मिश्र इसमें मुख्य निर्णायक का दायित्व निभा रहे हैं।