सीएआइटी की जिला कमेटी गठित
संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिला में कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआइटी)
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला में कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआइटी) की नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। सीएआइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजमोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला कमेटी बनाई गई। कमेटी के चेयरमैन किशोर कुमार अग्रवाल झारसुगुड़ा, अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ब्रजराजनगर, उपाध्यक्ष जितेन्द्र मोदी झारसुगुड़ा, शिवम टीवडीवाल झारसुगुड़ा, प्रदीप सेनापति बंधबहाल, प्रशांत नंद झारसुगुड़ा, मुकेश कुमार अग्रवाल बेलपहाड़, राधेश्याम बधान गांधी चौक व श्याम रालवानी ब्रजराजनगर, महासचिव आनन्द कुमार गोयल झारसुगुड़ा, सचिव पद के लिए प्रवीण डालमिया बेलपहाड, मनीष पंसारी बेलपहाड, राजेश सिन्घानिया झारसुगुड़ा, आनंद शर्मा झारसुगुड़ा व कोषाध्यक्ष अनिल लोधा को नई कार्यकारिणी कमेटी में शामिल किया गया।