टोल गेट बंद कराने दिनभर नहीं खुला ब्रजराजनगर
गांधी चौक के नजदीक नुआदिहि में राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर टोल गेट शुरू करने के लिए गुरुवार को •िालाधीश कार्यालय में हुई वार्ता विफल होने के बाद आहूत ब्रजराजनगर बंद का शुक्रवार को व्यापक असर दिखा।
संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग- 49 पर गांधी चौक के समीप नुआदिहि में टोल गेट शुरू करने को लेकर गुरुवार को •िालाधीश कार्यालय में आयोजित वार्ता विफल होने के बाद आहूत 12 घंटे ब्रजराजनगर बंद का शुक्रवार को व्यापक असर दिखा। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक चले इस आंदोलन को नगरवासियों का भरपूर समर्थन मिला। इस बंद को लेकर नगर के मुख्य बाजार समेत लमतीबहाल, बूढ़ीजाम, मंडलिया, गांधी चौक, गौशाला चौक, थाना रोड इत्यादि सभी इलाकों में दुकान-बाजार बंद रहे। नगर के सभी बैंक भी बंद रहे। सुबह स्टेट बैंक खुला लेकिन बाद में नगरवासियों के अनुरोध पर उसे भी बंद कर दिया गया।। इसी तरह डीएवी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, शिक्षा निकेतन, लिटिल एंजल्स स्कूल आदि शिक्षण संस्थान भी पूरी तरह बंद रहे। शहरवासियों का कहना है कि नगरपालिका के 10 किलोमीटर के दायरे में टोल गेट न खोलने का प्रावधान होते हुए भी प्रशासन नुआदिहि में टोल गेट खोलकर लोगों पर ज्यादती कर रही है।