मेहंदी रजा की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा करेगी आंदोलन
संसू झारसुगुड़ा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिवक्त
संसू, झारसुगुड़ा : अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधिवक्ता मेहेंदी रजा कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के झारसुगुड़ा शाखा की ओर से मनमोहन एमइ स्कूल के मैदान से एक विरोध रैली निकाली गई। रैली में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में 'नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में' जैसे नारे लिखे बैनर लिए चल रहे थे। साथ ही नारी का अपमान करने वाले को गिरफ्तार करो जैसी नारेबाजी भी कर रहे थे। विरोध रैली सदर थाने पहुंची तथा थानाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि 18 अक्तूबर को अधिवक्ता मेहंदी रजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपित अधिवक्ता को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि अगर आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे जनआंदोलन करेंगे। मौके पर दिनेश जैन, दीपक पटेल, नरेश नायक, बीजू सारंगी, रघुन्दन पंडा, अमरेन्द्र राय, नलिनी प्रधान, मुरारी पाणीग्राही, बंदना मुंद्डा, धमाली पटेल आदि उपस्थित थे।