Move to Jagran APP

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का सम्मान

भाजपा बंधबहाल मंडल की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मंगल साहू को शनिवार को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 06:16 AM (IST)
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का सम्मान
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का सम्मान

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : भाजपा बंधबहाल मंडल की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मंगल साहू को शनिवार को सम्मानित किया गया। स्थानीय इंद्रधनु क्लब में मंडल अध्यक्ष हेमंत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला परिषद सदस्य सामल नायक, भाजपा के जिला महासचिव रघुनंदन पंडा, अधिवक्ता समीर मिश्र, नीलाचल सा, युवा मोर्चा के विश्वजीत षाड़ंगी, आलोक साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ भोई, विजय सेठ प्रमुख ने नए अध्यक्ष साहू को बधाई देने के साथ पार्टी की मजबूती के लिए हरसंभव सहयोग करने की बात कही। अध्यक्ष साहू ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित करना, केंद्र की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर- घर पहुंचाना, राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करना तथा सकारात्मक विरोध करना उनकी प्राथमिकता होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.