Move to Jagran APP

भाजपा ने किया गोविंदपुर थाना का घेराव, बीजद कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

कुचिंडा अनुमंडल क्षेत्र में बामड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 नवंबर को मुख्यमंत्री के कुचिंडा दौरे के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। इस दौरान बाहरी जिलों से आए बीजेडी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 06:30 AM (IST)
भाजपा ने किया गोविंदपुर थाना का  घेराव, बीजद कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
भाजपा ने किया गोविंदपुर थाना का घेराव, बीजद कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

संसू, बामड़ा : कुचिंडा अनुमंडल क्षेत्र में बामड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 नवंबर को मुख्यमंत्री के कुचिंडा दौरे के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। इस दौरान बाहरी जिलों से आए बीजेडी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक गोविंदपुर थाना के समक्ष प्रदर्शन कर थाना का घेराव किया। धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा के राज्य जनरल सेक्रेटरी रवि नारायण नायक की अगुवाई में थाना प्रभारी गोपीनाथ महाकुड़ और महुलपाली थाना अधिकारी सुशांत दास को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बीजद कार्यकर्ताओं की पहचान किए जाने के बावजूद संबंधित लोगों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने हैरानी जताई गई। उन्होंने सभी उपद्रवियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन में बामड़ा मंडल अध्यक्ष पापुन सिंह, केसाइबहाल मंडल सभापति सुनील दास, जमनकिरा मंडल अध्यक्ष अमोघ पाणिग्रही, बामड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी, समिति मेंबर पद्मचरण गुरु, चक्रधर साहू, नीरज अग्रवाल, बैकुंठ महापात्र,पद्मन बेहेरा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे। महुलपाली थाना अधिकारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने आए थे। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने डीएवी की छात्रा को दिया सम्मान : ओडिशा ज्यूडिशियल अकादमी में हाईकोर्ट के द्वारा आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में झारसुगुड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा सिद्धि महापात्र ने सफलता प्राप्त की। ओडिशा हाईकोर्ट की ओर से राज्य के सभी जिला फैमिली कोर्ट के जरिए तथ्य आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में 12 छात्र-छात्राओं के चित्रांकन प्रस्तुत किए गए थे। उन्हें ओडिशा ज्यूडिशियल अकादमी की ओर से मानपत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किया गया। झारसुगुड़ा डीएवी की छात्रा सिद्धि महापात्र भी इसमें शामिल हुईं। सिद्धि ने वर्तमान युग में समाज में उपेक्षित युवा पीढ़ी विषय पर चित्रांकन की थी। इसमें माता-पिता, दादा-दादी के प्रति सम्मान व कर्तव्य संबधित चित्रांकन प्रस्तुत किया गया था। इसके लिए उन्हें हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डा. एस मुरलीधर ने पुरस्कृत किया। सिद्धि की असाधारण कृति के लिए विद्यालय के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पंडा व समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.