भाजपा ने किया विरोध- प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : भाजपा के लखनुपर मंडल अध्यक्ष मलय कुमार आचार्य के नेतृत्व में मंग
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
भाजपा के लखनुपर मंडल अध्यक्ष मलय कुमार आचार्य के नेतृत्व में मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सभा में जाने वाली महिलाओं का चुनरी व ओढ़नी उतरवाई गई।
इसके बाद प्रखंड विकास अधिकारी राजेंद्र ¨मज को मलय आचार्य, जितेंद्र प्रधान, प्रेमानंद पटेल, गुणानंद भोई तथा बिनोदिनी प्रधान द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि विगत रविवार को मुख्यमंत्री के सुंदरगढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं का जिस तरह अपमान किया गया उसकी जांच करते हुए दोषियों को दंडित किया जाए।