बीजद ने शुरू किया सदस्यता अभियान
नगरपालिका के वार्ड संख्या - 20 के रेमजा गांव में बीजू जनता दल ( बीजद) द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:46 AM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : बीजू जनता दल (बीजद) की ओर से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। नगरपालिका के वार्ड नंबर- 20 स्थित रेमजा गांव से शुरू इस अभियान का शुभारंभ नगर अध्यक्ष जयंत दीक्षित ने किया। प्रथम चरण में 400 सदस्य बनाये गए। मुख्य अतिथि बीजद जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ नायक ने कार्यकर्ताओं को शहर में कम से कम दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य देते हुए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। बीजद के जिला अध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक किशोर महांती के निर्देश पर इस अभियान का शहर में शुभारंभ किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें