झारसुगुड़ा में मनाया गया बीजद का स्थापना दिवस
रविवार को बीजू जनता दल का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बडमाल स्थित बीजू पटनायक चौक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : रविवार को बीजू जनता दल का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बडमाल स्थित बीजू पटनायक चौक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व झारसुगुड़ा विधायक नव किशोर दास ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि बीजू बाबू ने समृद्ध ओडिशा का सपना देख कर बीजू जनता दल का गठन किया था। उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
नवीन पटनयाक जनता के बीच जाकर उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्रजराजनगर के विधायक किशोर कुमार महंती ने कहा कि बीजू बाबू आधुनिक ओडिशा के प्रतिष्ठाता थे। वे हमेशा से राज्य के लोगों की उन्नति व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। आज उनके पुत्र व राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उनके आदर्शों का पालन कर सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी से उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीजद के जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, वरिष्ठ बीजद नेता संदीप अवस्थी, पूर्व नगरपाल तापस राय चौधरी, हरीश गणात्रा, त्रिनाथ ग्वाल, पिटू पाढ़ी, सिद्धार्थ सरकार, गंगाधर गणनायक, जयप्रकाश कुंवर, पीराम मोहन राव, मित्रभानु साहु, मनोरंजन महापात्र, प्रदीप भौमिक, नरेश सिंह, अरविद बारिक, अशोक दास, भवानी शाह व जाहिद कुरैशी समेत कई लोग उपस्थित थे। 'आप और हम' ने मनाया सुशासन दिवस : 'आप और हम' की ओर से शनिवार की शाम मंडलिया के केंद्रीय चिकित्सालय के समक्ष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। नगर के कई गणमान्य लोग व बुद्धिजीवियों ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर पूर्व प्रधानमंत्री के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रकाश बर्मा, रिशू रुंगटा, अभिनव अग्रवाल, उमेश मौर्य, ब्रजेश सिंह, मुखर्जी बाबू, विष्णु अग्रवाल, सुजीत कुशवाहा, दीपक मल्लाह, अनिल नायक, अभिषेक सिंह, अमरेंद्र राय, गौरव पांडे, विनय चौधुरी, पंकज बंसल तथा सुनीता इनानी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी को स्वतंत्र भारत का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री निरूपित करते हुए कहा कि सिर्फ उन्होंने ही देश की सुरक्षा, वास्तविक अर्थों में गरीबों की भलाई, गांवों का विकास, सड़कों का निर्माण, कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना व प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की नीतियों से देश को विकास की नई राह दिखाई। गरीबी हटाने के नारे को सिर्फ कागजों तक सीमित न रखकर इस बाबत उन्होंने वास्तविकता को धरातल पर उतारा और काम कर देश के सामने एक नजीर पेश की। सभी ने उनके आदर्शों पर चलना ही उनका जन्मदिन मनाने की सार्थकता बताई।