सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
संसू ब्रजराजनगर ब्रजराजनगर-झारसुगुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-49 पर ईब नदी के पुल पर श
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:16 PM (IST)
संसू, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर-झारसुगुड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-49 पर ईब नदी के पुल पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रजराजनगर के कालीनगर निवासी 28 वर्षीय युवक संदीप बंशपड के रूप में हुई है। दोपहर के वक्त वह बाइक (ओडी 23एफ 2016) से झारसुगुड़ा की ओर जा रहा था इसी बीच ईब नदी पुल पर ट्रक (ओडी 09आर 1443) ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अविलंब मंडलिया स्थित केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्रजराजनगर पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए आगे की जांच में जुटी है। जबकि ट्रक चालक दुर्घटनास्थल से फरार हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें