ह्यूमन रिसोर्स सर्किल प्रतियोगिता में वेदांत को चार पुरस्कार
वेदांत लिमिटेड भुरकामुंडा को नई दिल्ली के इंडियन हैवीटेट सेंटर में आयोजित नेशनल हयूमन रिसोर्स सर्किल प्रतियोगिता में चार पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:40 AM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : वेदांत लिमिटेड, भुरकामुंडा को नई दिल्ली के इंडियन हैवीटेट सेंटर में आयोजित नेशनल ह्यूमन रिसोर्स सर्किल प्रतियोगिता में चार पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। मानव संसाधन डिजीटाइजेशन प्रयोग व प्रतिभा बंधन में प्रथम पुरस्कार मिला है। जबकि नेतृत्व व कर्मचारी विकास नियोजन के लिए कंपनी को द्वितीय पुरस्कार हासिल हुआ है। वेदांत एल्युमिनियम व पावर सेक्टर के प्रमुख दिलीप रंजन साहू की देखरेख में कंपनी के कर्मचारियों ने दक्षता के साथ कार्य का निर्वाह करने से यह सफलता मिली है। कंपनी की इस उपलब्धि पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे हर्ष का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें