Move to Jagran APP

कोलाबीरा ब्लॉक में सर्वाधिक 84.93 फीसद मतदान

आमचुनाव के दूसरे चरण में विगत 18 अप्रैल को लोकसभा व विधानसभा के लिए हुए मतदान में इस बार शहरांचल की अपेक्षा ग्रामांचल के मतदाताओं में ज्यादा उत्साह दिखा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 07:00 AM (IST)
कोलाबीरा ब्लॉक में सर्वाधिक 84.93 फीसद मतदान
कोलाबीरा ब्लॉक में सर्वाधिक 84.93 फीसद मतदान

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : आमचुनाव के दूसरे चरण में विगत 18 अप्रैल को लोकसभा व विधानसभा के लिए हुए मतदान में इस बार शहरांचल की अपेक्षा ग्रामांचल के मतदाताओं में मतदान में ज्यादा उत्साह दिखाया। बरगढ़ संसदीय क्षेत्र अंतर्गत झारसुगुड़ा व ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र में कुछ ऐसे ही तथ्य सामने आए हैं। झारसुगुड़ा जिले के पांच में से तीन ब्लॉक में 80 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ। इसमें सर्वाधिक 84.93 फीसद मतदान कोलाबीरा ब्लाक में हुआ जबकि झारसुगुड़ा ब्लॉक में मत प्रतिशत 62.91 फीसद दर्ज किया गया जो कम रहा।

loksabha election banner

इस बार जहां ब्रजराजनगर विधानसभा मे कुल 77.78 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं झारसुगुड़ा विस क्षेत्र मे 78.99 फीसद लोगों ने वोट किया। ब्रजराजनगर विधानसभा के लखनपुर ब्लॉक मे 82.49 फीसद, झारसुगुड़ा विस के झारसुगुड़ा ब्लाक (आंशिक) में 84.90 फीसद, लैयकरा ब्लॉक मे 84.78 फीसद किरमिरा ब्लॉक मे 81.47 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। इस बार झारसुगुड़ा नागरपालिका मे मतदान उम्मीद से कम अर्थात 68.43 फीसद रहा। झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 120 खेरवाल में सर्वाधिक 95.38 फीसद मतदान हुआ। यहां के कुल 433 वोटरों में से 413 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम मतदान का फीसद बूथ संख्या 94 ओएसएपी में रही, यहां 33.59 फीसद मतदान हुआ। यहां कुल 789 वोटरो में से 265 ने मतदान किया।

इसी प्रकार ब्रजराजनगर विधानसभा मंडली के बूथ नगर 42 सहासबगा में सर्वाधिक 94.79 फीसद मतदान हुआ। इस बूथ के कुल 422 मे 400 वोटरो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि बूथ संख्या 232 बुंदिया कॉलोनी मे कुल 1164 मे से मात्र 530 लोगो ने मतदान किया था।

:::::::

झारसुगुडा विधानसभा:

झारसुगुड़ा ब्लाक

मतदाता - मतदान - प्रतिशत

37628 31947 84.90

नगरपालिका-

73880 50636 68.53

किरमिरा ब्लाक

33446 27249 81.47

कोलाबीरा ब्लाक

38344 32569 84.78

लैयकरा ब्लाक

39722 33679 84.78

कुल - 222918 176080 78.99 फीसद

--------------

ब्रजराजनगर विस

ब्रजराजनगर पालिका

मतदाता - मतदान - प्रतिशत

56171 - 38757 - 68.99

बेलपहाड़ पालिका

25816 - 19969 - 77.35

लखनपुर ब्लाक

107838 89698 - 81.49

झारसुगुड़ा ब्लाक(चार पंचायत)

-20638 12985 62.91


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.