Move to Jagran APP

प्रेमिका का गला काटने का आरोपित गया जेल

संसू झारसुगुड़ा प्रेमिका का गला काटने के बाद खुद सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या की कोशिश

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 08:01 PM (IST)
प्रेमिका का गला काटने 
का आरोपित गया जेल
प्रेमिका का गला काटने का आरोपित गया जेल

संसू, झारसुगुड़ा : प्रेमिका का गला काटने के बाद खुद सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले प्रेमी को बड़माल पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपित मूलरूप से बालेश्वर का रहने वाला सिपम जेना (26) है और वर्तमान में बाड़माल में ही रहता है।

loksabha election banner

प्राप्त सूचना के अनुसार सिपम एक निजी संस्था में काम करता था। इसी दौरान उसका परिचय एक ट्रांस्पोर्टर से हुआ था। वह नियमित रूप से उसके घर आने जाने लगा। घर आने के क्रम में ट्रांस्पोर्टर की लडकी से उसका प्रेम संबंध हो गया था। इस बीच ट्रांस्पोर्टर ने अपनी लड़की को पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ भेजा था। जिसके बाद सिपम भी छत्तीसगढ़ जा कर एक कंपनी में काम करने लगा। वहीं उसने ट्रांसपोर्टर की लड़की से रजिस्टर मैरिज भी कर ली। लाकडाउन के समय लड़की वापस बड़माल आ गई। घर आने के बाद से लड़की सिपम से ढ़ंग से बातचीत नहीं कर रही थी। जिससे वह नाराज था। सिपम उसके घर जा कर उसे समझाया भी था, लेकिन बात नही बनी। इससे नाराज होकर उसने लड़की का गला काटने के बाद खुद भी सैनिटाइजर पी लिया। घटना के बाद लड़की के परिवार वालों ने दोनों को हास्पिटल में भर्ती कराया और इसकी सूचना बड़माल थाने को दी। बड़माल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सिपम के अस्पताल से लौटने के बाद उसे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.