Move to Jagran APP

ब्रजराजनगर में भक्तों ने किया महादेव का दुग्धाभिषेक

महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रजराजनगर बेलपहाड़ बंधबहाल बनहरपाली समेत लखनपुर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 08:54 PM (IST)
ब्रजराजनगर में भक्तों ने किया महादेव का दुग्धाभिषेक
ब्रजराजनगर में भक्तों ने किया महादेव का दुग्धाभिषेक

संसू, ब्रजराजनगर : महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, बंधबहाल, बनहरपाली समेत लखनपुर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। नगर के चांदनीचौक स्थित दुर्गा मंडप के शिवालय, जगन्नाथ मंदिर के शिवालय, मंडलिया, गांधीचौक के शिव मंदिर, ईब नदी पुल के नजदीक आदित्य शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। हालांकि सबसे अधिक भीड़ नगर के लमटीबहाल स्थित बिड़ला शिव मंदिर में जुटी। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करने के लिए घंटो कतार में खड़ी रही। बिड़ला शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया था। उनकी प्रतिमा काफी मनमोहक दिख रही थी। इस मंदिर के बाहर एक अस्थायी बाजार भी लग गया था जहां पूजा सामग्री के साथ बच्चों के खिलौने भी बिक रही थी। मुख्य आयोजन रात को होने की वजह से भीड़ के सिलसिला रात तक जारी रहा। इलाके के प्रसिद्ध शैव पीठ कोइलीघुघर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही।

loksabha election banner

वहीं दूसरी ओर, झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा प्रखंड अंतर्गत बागडीह में महाशिवरात्रि पर भक्तों ने महाकाल का दर्शन किया। भारत का दूसरा महाकाल मंदिर ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा जिले के किरमिला ब्लॉक के बागडीह में है। बागडीह के सर्व पुरातन श्री राधाकृष्ण मन्दिर में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की। करोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए भक्तों को मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश करते हुए देखा गया।

वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला नहीं लगाया गया था। हालांकि मंदिर के आसपास छोटी-छोटी दुकानें जरूर लगी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.