संघ ने लिया सात दिन दुकान बंद रखने का निर्णय
संसू झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा व्यापारी संघ ने शहर की दुकानों को सात दिन बंद रखने का फ
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:07 AM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा व्यापारी संघ ने शहर की दुकानों को सात दिन बंद रखने का फैसला लिया है। इसमें जरूरी सामग्री की दुकानों को को छोड़ शेष दुकानें बंद रखी जाएगी। संघ के अध्यक्ष हीरालाल लोकचंदानी ने कहा की जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए संघ ने यह निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार 26 सितंबर, शनिवार से दो अक्टूबर, शुक्रवार तक व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इसमें जरूरी सेवा वाली दुकाने खुली रहेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें