भूमिहीन 44 परिवार को मिला प्रमाण पत्र
संसू झारसुगुड़ा बेलपहाड़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 12 के छुआलीबेरना में गुरुवार को अ
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 06:25 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 06:25 PM (IST)
संसू, झारसुगुड़ा : बेलपहाड़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 12 के छुआलीबेरना में गुरुवार को आयोजित एक विशेष समारोह में स्थानीय विधायक किशोर महांती ने भूमिहीनों को योग्यता प्रमाणपत्र दिया। ओडिशा सरकार की जागा मिशन योजना के तहत रामडेरा, कालोनीपाड़ा तथा हाईस्कूल पाड़ा के 44 भूमिहीन परिवार को यह प्रमाणपत्र दिया गया। समारोह में बेलपहाड़ नगरपालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी लोकनाथ तिवारी, बीजू जनता दल के जिला उपाध्यक्ष शंभू महांती एवं विश्वनाथ नायक, निवर्तमान नगरपाल परशुराम साहू, निवर्तमान पार्षद कैलाश नायक, लंबोदर रोहिदास, राजेश भोई, देवेंद्र प्रधान समेत अनेक दलीय कार्यकर्ता समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें