झारसुगुड़ा जिले में फिर मिले 146 संक्रमित
संवाद सूत्र झारसुगुड़ा झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों में निरंतर उतार चढ़ाव क
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 07:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिले में कोरोना संक्रमितों में निरंतर उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 50 से कम संक्रमित मिलने के बाद जिलेवासियों को लगा था कि अब महामारी से निजात मिलेगा, लेकिन पिछले 24 घंटे में प्रशासन द्वारा दिये गए आंकडों ने सबकी धुकधुकी फिर बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले में 146 संक्रमित की पहचान की गयी। इनमें से झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र से 54, बेलपहाड़ नगरपालिका क्षेत्र से सात, ब्रजराजनगर नगरपालिका क्षेत्र से 30, झारसुगुड़ा ब्लॉक से छह, लखनपुर ब्लॉक से 36, लइकेरा व किरमिरा प्रखंड क्षेत्र से छह-छह संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बुर्ला मेडिकल कॉलेज में जिले का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें