कटक में सड़क पर धान रख किसानों ने किया पथावरोध
राज्य सरकार की ओर से खोली गई मंडियों में धान की खरीद नहीं होने से अब नरसिंहपुर के किसानों ने नाराजगी जाहिर की है।
जासं, कटक : राज्य सरकार की ओर से खोली गई मंडियों में धान की खरीद नहीं होने से अब नर¨सहपुर के किसानों ने नाराजगी जाहिर की है। कटक जिला के नर¨सहपुर ब्लॉक अंतर्गत कोकलबा चौक पर सैकड़ों किसान सड़क पर ध्यान डाल कर कटक-नर¨सहपुर मार्ग को शुक्रवार को जाम कर दिया। इससे मार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। हालांकि सूचना मिलने के बाद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। किसानों ने बताया कि मंडी में सप्ताह में एक दिन धान संग्रह करने की व्यवस्था की गई है मगर 2 सप्ताह हो गया धान लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। किसान मंडी में धान रखकर पहरेदारी कर रहे हैं, मगर उनके धान को खरीदने वाला कोई नहीं है ऐसे में आज मजबूर होकर हम सड़क पर उतरे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के विभिन्न इलाकों में धान की बिक्री नहीं होने को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बीते गुरुवार को ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने धान की अभावी बिक्री को लेकर राज्य सचिवालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था और सचिवालय में घुसने का प्रयास किया था। मोर्चा नेताओं ने आरोप लगाया था की सरकार किसानों से धान खरीदने के लिए मंडियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते या तो किसानों का धान बिक नहीं पा रहा है या फिर उन्हें सस्ते दर पर बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।