बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे स्वयंसेवी संगठन
सिल्वर सिटी, कटक में भारी बारिश के कारण बस्ती एवं निचले इलाकों में कृत्रिम
By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 03:30 PM (IST)
संसू, कटक : सिल्वर सिटी, कटक में भारी बारिश के कारण बस्ती एवं निचले इलाकों में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों की स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। इसे देखते हुए सैल्यूट तिरंगा संगठन एवं कटक महानगर छठ पूजा समिति के तत्वावधान में ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर बिस्कुट, पेयजल आदि का वितरण किया। सैल्यूट तिरंगा के उपाध्यक्ष सुधाकर कुमार शाही ने बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, इस तरह का सेवाकार्य चलता रहेगा। इस अभियान में समाजसेवी देवकीनंदन केडिया, अरुण केडिया, सुनील कुमार शर्मा, राममूíत तिवारी, पारसनाथ साह आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें