जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना पर्ल का लक्ष्य : संपत्ति मोड़ा
जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना ही लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल का प्रथम लक्ष्य है।
जासं, कटक : जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना ही लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल का प्रथम लक्ष्य है। यह बात रविवार को नगर की विभिन्न बस्तियों में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पहुंची लायंस क्लब ऑफ कटक पर्ल की अध्यक्ष लायन संपत्ति मोड़ा ने कही। लायन मंजू सिपानी व अन्य पर्ल सदस्यों के साथ बस्ती पहुंची लायन मोड़ा ने स्थानीय महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने समेत उन्हें सेनिटरी नैपकिन, प्रत्येक घर को 1-1 कंबल एवं खाने का राशन प्रदान किया। साथ ही लड़कियों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए 10 लड़कियों की पूरी पढ़ाई का खर्च पर्ल सदस्यों द्वारा वहन किया जाता है। पर्ल द्वारा हर महीने 'खुशियों के पल' कार्यक्रम के तहत अनाथ आश्रम एवं छोटे बच्चों के स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ उनको भोजन करा कुछ पल खुशियां बांटी जाती है। इस महीने ढेंकानाल स्थित आदिवासी गांव में बच्चों के बीच खेलकूद का सामान के साथ खुशियां बांटी गई। ऐसे गांव के बच्चों को पर्ल की ओर से गोद भी लेने का निर्णय लिया गया है। पर्ल की जनसंपर्क अधिकारी चंदा संतुका ने बताया कविता जैन, संतोष चांडक, सचिव रमा बजाज समेत पर्ल की पूरी टीम का इसमें सहयोग रहता है।