एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम कटक में आज
राष्ट्रीय संगठन सैल्यूट तिरंगा की ओर से सैनिकों के सम्मान में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम 28 सितंबर को किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, कटक : राष्ट्रीय संगठन सैल्यूट तिरंगा की ओर से सैनिकों के सम्मान में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम 28 सितंबर को किया जा रहा है। स्थानीय चौधरी बाजार स्थित शहीद भवन में शाम छह बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम सैनिकों के सम्मान एवं उनके परिवार को समर्पित होगा। इस संबंध में सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा एवं सचिव कमल सिकरिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार, मुख्य वक्ता सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, विशिष्ट अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र सहित सम्मानित अतिथि विधायक इंजीनियर मोहम्मद मुकीम, लेफ्टिनेंट जनरल केपी धलसामंत, वरिष्ठ समाजसेवी गणेश प्रसाद कंदोई, डॉक्टर किशनलाल भरतिया, नथमल चनानी, महेंद्र गुप्ता सहित कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे। संगठन के प्रदेश संरक्षक विजय खंडेलवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में ओडिशा के 5 शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने समेत सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रेस वार्ता में संगठन के संजय कुमार जेना, दीपायन पटनायक, मुकुंद कुमार सिन्हा, अनिल कुमार वर्मा, मुकेश कुमार सिंह, प्रकाश अग्रवाल (छोटू), सुनील कुमार शर्मा, सुधाकर कुमार, राजा सिंह, प्रदीप सिंह, कपिल देव राम प्रमुख उपस्थित थे।