पुलिस मुख्यालय में मना राष्ट्रीय सद्भावना दिवस
राज्य पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 04:04 PM (IST)
संसू, कटक : राज्य पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के पुलिस महानिदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने उपस्थित रहकर तमाम अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ पाठ कराया। साथ ही जाति, धर्म, भाषा से ऊपर उठकर देश की सद्भावना व एकता के लिए काम करने का आह्वान किया। कहा कि आपसी मतभेद को चर्चा के जरिए खत्म करना, अ¨हसा व संविधान की विधि व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस का कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार छाबरा, योगेश बहादुर खुरानिया, विनयतोष मिश्र, आइजी पीएस रणपीसे, असीत पाणीग्राही, अमिताभ ठाकुर के साथ तमाम एआइजी व अधिकारी मौजूद उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें