ओडिशा में ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान तेज, मादक पदार्थ रहित राज्य बनाने पर जोर
ओडिशा सरकार के आदेश के अनुसार राज्य मादक रहित राज्य बनाने के लिए प्रयास जारी है पुलिस के महानिदेशक अभय ने बताया कि आने वाले दिनों में मादक पदार्थों के तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।
कटक, जागरण संवाददाता। राज्य में ब्राउन शुगर व गांजा आदि जैसे तस्करी के खिलाफ राज्य पुलिस द्वारा अभियान जारी रहेगा। इन मादक पदार्थों के तस्करी के खिलाफ अभियान को आगामी दिनों में और तेज किया जाएगा। राज्य पुलिस के महानिदेशक अभय ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया इस साल जनवरी से सितंबर माह तक 9 माह में 1054 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। कोरापुट जिले में सर्वाधिक 413 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है जबकि मालकानगिरि जिले में 240 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। इसी तरह गजपति जिले में 126 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गांजे की तस्करी को रोकने तथा माफियाओं को पकड़ने के लिए पूर्वोत्तर राज्य के पांच पुलिस महानिदेशकों के साथ बातचीत की गई है, आगे आने वाले दिनों में इन लोगों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।
ओडिशा पुलिस ने ब्राउन शुगर/गांजा आदि को जब्त कर नया रिकार्ड बनाया है। आज बख्सी बाजार कटक स्थित महानिदेशक कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस महानिदेशक, ओडिशा अभय ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी रोकना हमारी प्राथमिकता है। अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि 30 सितंबर, 2020 तक गांजा/भांग की तस्करी पुलिस के सभी विभागों द्वारा राज्य पुलिस ने एक हजार क्विंटल से अधिक की जब्ती की है, जो ओडिशा पुलिस द्वारा किसी भी वर्ष में उच्चतम रिकॉर्ड जब्ती है। पुलिस महानिदेशक अभय ने बताया कि पूरे राज्य में सभी तरह के मादक पदार्थों की पैदावार एवं तस्करी को पूरी तरह से लगाम लगाना मेरा प्रथम लक्ष्य है। ओडिशा सरकार के आदेशानुसार, इस राज्य को मादक रहित राज्य बनाना है। उन्होंने पिछले दस सालों की विवरण पेश किया।
2010 से ओडिशा पुलिस द्वारा जब्ती इस प्रकार है
2010 में 73 क्विंटल, 2011 में 208 क्विंटल, 2012 में 107 क्विंटल, 2013 में 371 क्विंटल, 2014 में 288 क्विंटल, 2015 में 198 क्विंटल, 2016 में 428 क्विंटल, 2017 में 304 क्विंटल, 2018 में 523 क्विंटल, 2019 में 618 क्विंटल 2020 में 1054 क्विंटल की कुल जब्ती -30 सितंबर 2020 तक हुई है। ओडिशा पुलिस द्वारा यह एक रिकॉर्ड जब्ती है, जो किसी भी वर्ष की जब्ती से अधिक है। पिछले दस वर्षों का औसत जब्ती 312 क्विंटल है। पिछले पांच सालों की औसत जब्ती वर्ष 414 क्विंटल है। वर्तमान वर्ष 2020 के दौरान निम्नलिखित तीन जिलों ने अधिकतम ड्रग तस्करी जैसे गांजा, भांग जब्त किया गया है। उन जिलों के नाम हैं कोरापुट 413.14 क्विंटल, मलकानगिरी 240.66, क्विंटल गजपति 126.58 क्विंटल है। डीजीपी ने तीनों जिले के आरक्षी अधीक्षक को विशेष प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। यह जानकारी ओडिशा पुलिस के राज्य मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र नाथ परिडा ने दी।