Move to Jagran APP

Cuttack: पुलिस की बदसलूकी के प्रतिवाद में भाजपा का प्रदर्शन, बेवजह जुर्माना वसूले जाने का लगा आरोप

मछली व्यापारियों को कोविड नियम को लांघने के आरोप में मालगोदाम थाना पुलिस जुर्माना वसूला था। युवा भाजपा नेता ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मछली व्यापारियों से बेवजह जुर्माना वसूला गया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 02:10 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 02:10 PM (IST)
Cuttack: पुलिस की बदसलूकी के प्रतिवाद में भाजपा का प्रदर्शन, बेवजह जुर्माना वसूले जाने का लगा आरोप
भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जोवरा ने मछली मार्केट के सामने आंदोलन छेड़ा

कटक, जागरण संवाददाता। कटक मालगोदाम थाना पुलिस ने युवा भाजपा नेता के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जोवरा ने मछली मार्केट के सामने आंदोलन छेड़ा। मछली व्यापारियों को कोविड नियम को लांघने के आरोप में मालगोदाम थाना पुलिस जुर्माना वसूला था। लेकिन कुछ मछली व्यापारियों ने उनसे बेवजह जुर्माना वसूले जाने आरोप लगाते हुए स्थानीय युवक व भाजपा राज्य अल्पसंख्यक के अध्यक्ष सिकंदर अली को खबर की।

loksabha election banner

खबर मिलने के बाद सिकंदर अली मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों को ऐसा ना करने के लिए कहा। लेकिन पुलिस जब उनकी बात को नहीं सुने तो फिर वह वहां पर मोबाइल से वीडियो बनाया। तभी वहां पर मौजूद मालगोदाम थाना के एक पुलिस कर्मचारी ने सिकंदर अली के साथ बदसलूकी किया। यहां तक कि उनके फोन को छीन कर ले गया। जब इस बारे में खबर लगी तो कटक नगर भाजपा के अध्यक्ष ललाटेंडू बडू और दूसरे तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर पुलिस की इस तरह की कार्रवाई का जमकर विरोध किए।

इसके बाद एडीसीपी त्रिनाथ मिश्र, एसीपी अमरेंद्र पंडा प्रमुख मौके पर पहुंचकर भाजपा के आंदोलनकारी नेता और कार्यकर्ताओं को समझाया बुझाया। भाजपा कार्यकर्ता मालगोदाम थाने के सामने प्रदर्शन करने के साथ-साथ मछली मार्केट के पास भी रास्ते पर बैठे रहे। पुलिस की ओर से बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा देने के पश्चात आंदोलन से हटे तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.