पीएम मोदी से जो सम्मान मिला वह कांग्रेस में नही मिला : गिरिधर गमांग
मैं 43 साल कांग्रेस में रहा। वर्ष 1999 में नौ महीने तक ओडिशा का मुख्यमंत्री रहा हूं।
जासं, कटक : मैं 43 साल कांग्रेस में रहा। वर्ष 1999 में नौ महीने तक ओडिशा का मुख्यमंत्री रहा हूं। मुझे जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया वह सम्मान 43 साल में कांग्रेस में रहकर नही मिला। मैं भाजपा में रहकर लोगों की सेवा करना चाहता हूं। मुझे कोई पद का लोभ नही है। ये बातें ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिधर गमांग ने अपने जन्म दिन पर कटक महानगर छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही। गमांग ने छठ पूजा समिति की टीम की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों को मेरा जन्मदिन याद है। यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं 75 साल को पार कर 76 साल में प्रवेश किया हूं, इसे याद रखना समिति की जागरूकता को दर्शाता है। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुकुंद कुमार सिन्हा, राम मूíत तिवारी, मुकेश कुमार ¨सह आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री गमांग को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की।