बारबाटी नृत्य संगीत महोत्सव आज से
ओडिशी नृत्य मंडल की ओर से बारबाटी नृत्य संगीत महोत्सव 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।
जासं, कटक : ओडिशी नृत्य मंडल की ओर से बारबाटी नृत्य संगीत महोत्सव 10 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। आगामी 16 जनवरी तक बारबाटी किले के सामने चलने वाला एवं वर्ष 2001 से शुरू यह महोत्सव 19वें साल में पहुंचा है। सात दिवसीय इस महोत्सव में राज्य व राज्य बाहर के कलाकार शामिल होकर अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। इस महोत्सव में 10 से 14 जनवरी तक नृत्य संगीत एवं 15 एवं 16 जनवरी को साहित्य का विशेष कार्यक्रम होगा जिसमें प्रख्यात साहित्यकार व संगीत गुरुओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस साल गुरु सुधाकर साहू को बारबाटी नृत्य सम्मान और गुरु नवीन पटनायक को सिद्धार्थ म्यूजिक सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके अलावा 11 से 16 जनवरी तक सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चित्रांकन, तर्क और नृत्य संगीत प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की जानकारी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अरुण पंडा, ब्रज किशोर नंद, डॉ. अमिया महापात्र, प्रियब्रत मिश्र, प्रणव अखंड, सिद्धार्थ अग्रवाल, विजय प्रमुख ने दी है।