पुणे के शंकर कुरहडे के बाद, कटक के गोल्डेन मैन ने भी बनवाया 3.50 लाख रुपये का खास मास्क
Gold Mask टीवी में पुणे के व्यापारी को सोने का मास्क पहने देख कटक के फर्नीचर व्यापारी आलोक मोहंती ने भी बनवाया ऐसा ही मास्क।
कटक, जागरण संवाददाता। कटक के केसरपुर इलाके के एक फर्नीचर व्यापारी आलोक मोहंती ने सोने का मास्क पहनकर शहर में सबका ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया हुआ है। सोना पहनना उनका एक शौक। मास्क के अलावा वह अपने गले एवं हाथ में भी लगभग एक किलो के सोने के विभिन्न आभूषण जैसे सोने की चेन और अंगूठी, ब्रेसलेट हमेशा पहने रहते हैं।
हालांकि इस कोरोना काल में सोने का मास्क पहनने से इस व्यापारी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। सोने से लदे इस व्यापारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोरोना के चलते हर एक को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। ऐसे में लोग तरह-तरह के मास्क लगा रहे है। कुछ दिनों पहले पुणे के शंकर कुरहडे नामक व्यक्ति भी सोने का मास्क पहनकर चर्चा में आया था।
सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय मीडिया में भी यह व्यक्ति छाया रहा। अब कटक के आलोक महांती की उसी तरह की चर्चा होने लगी है। आलोक ने एन 95 मास्क को लेकर उसके ऊपर करीबन 100 ग्राम सोना लगाया है। यह सोने का मास्क साढ़े तीन लाख रुपये में बना है। कटक के कुछ कारीगरों के साथ चर्चा करने के पश्चात इस मास्क का आर्डर मुंबई भेजा गया था। इस मास्क को तैयार करने के लिए कुल 22 दिन का समय लगा।
पुणे के शंकर कुरहडे....
आलोक के मुताबिक कुछ दिन पहले टीवी में पुणे के एक व्यक्ति को सोने का मास्क पहना हुआ देख हमें भी सोने का मास्क पहनने की इच्छा हुई। इसके बाद मुंबई में सोने के कारीगरों से संपर्क कर इस मास्क हमने बनवाया है। सोने की मास्क को पहनकर चर्चा आने से महांती को इन दिनों काफी खुशी हो रही है।
गौरतलब कि इस व्यापारी का कटक केशरपुर इलाके में फर्नीचर का एक बड़ा सा शो रूम है। युवा अवस्था से ही इसे सोना पहनने का शौक है। इससे पहले भी काफी सोना पहनने के कारण लोग उसे कटक शहर का गोल्डेन मैन कहते हैं। इस व्यापारी का मानना है कि सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है।