दस जिलों में ठंड और बढ़ने के आसार, येलो अलर्ट जारी
सुंदरगढ़ झारसुगुड़ा देवगढ़ अनुगुल क्योंझर बालेश्वर सोनपुर बौद्ध बलांगीर एवं पुरी जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है।
संसू, भुवनेश्वर : सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा देवगढ़, अनुगुल, क्योंझर बालेश्वर, सोनपुर, बौद्ध, बलांगीर एवं पुरी जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो वाíनग जारी की है। इसके साथ ही कालाहांडी, कंधमाल एवं कोरापुट में कोहरा बढ़ने की संभावना के मद्देनजर येलो वाíनग जारी करने के साथ लोगों को सर्तक रहने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने अनुगुल, देवगढ़, बौद्ध, सोनपुर एवं बलांगीर जिलें में अधिक ठंड अनुभव करने की संभावना जताई है। बीते 2-3 दिनों से तापमान में दर्ज की गई वृद्धि के चलते इन जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है पर तापमान के फिर से लुढ़कने के आसार है। पिछले दिनों सोनपुर में सर्वनिम्न 6.8 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। इसके चलते इसे राज्य का सर्वाधिक ठंडा शहर के रूप में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना कम ही है।