Move to Jagran APP

राम को गले लगाने वाले वनवासियों को अपनाना होगा : बाबा सत्यनारायण

फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी भुवनेश्वर की तरफ से राजधानी में रविवार शाम को वंदे मातरम भारत भक्ति वंदना कार्यक्रम आयोजित रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 06:42 AM (IST)
राम को गले लगाने वाले वनवासियों को अपनाना होगा : बाबा सत्यनारायण
राम को गले लगाने वाले वनवासियों को अपनाना होगा : बाबा सत्यनारायण

जासं, भुवनेश्वर : फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी भुवनेश्वर की तरफ से राजधानी में रविवार शाम को आयोजित वंदे मातरम भारत भक्ति वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, चित्रकार, नाट्यकार बाबा सत्य नारायण मौर्य ने अपने देश भक्ति, सामाजिक कल्याण, आध्यात्म जैसे विषयों पर हास्य, व्यंग्य, वीर रस से भरे संबोधन के जरिए उपस्थित लोगों में राष्ट्र प्रेम भरा। उनका एक-एक शब्द परिवार, समाज, देश निर्माण तथा अध्यात्म को समर्पित था।

loksabha election banner

उन्होंने आज के अभिभावकों पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे माता-पिता ने हमें मोबाइल, टैबलेट नहीं दिया था मगर हमारे जीवन को संवारने के लिए अपना बहुमूल्य समय हमें जरूर दिया। कहा कि बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले, नकली कीटनाशक बेचने वाले, चोरी डकैती करने वाले तथा भ्रष्टाचारी आसमान से नहीं आते हैं। व्यक्ति की गलती नहीं होती है, गलती उसके संस्कार की होती है और एकल विद्यालय संस्कार देने का काम कर रहा है। राम चाहिए तो हमें अपने घर में राम बनाना होगा। राम को गले लगाने वाले वनवासियों को हमे गले लगाना होगा। कहा दुनिया में कोई ऐसा इंजन नहीं बना है जिसे लगाने से व्यक्ति ईमानदार बन जाए। हमें अपने बच्चों में शिक्षा, संस्कार देना होगा। उन्होंने कहा कि भारत का भौगोलिक क्षेत्र काफी विशाल था, अफगानिस्तान भी भारत का हिस्सा था। भारतीय इतिहास को छुपाया गया है। एक दिन भारत पीओके को जरूर अपने देश में मिलाएगा। उन्होंने भारत माता, महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवन श्रीराम आदि की जीवंत तस्वीरों को पलक झपकते बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मालवीय ने कहा कि वंदे मातरम भारत एकल अभियान निश्चित रूप से लोगो के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करेगा। राष्ट्र निर्माण ईंट, सीमेंट से नहीं, बल्कि देश के अंतिम व्यक्ति से होता है। वनवंधु परिषद एकल अभियान आदिवासी इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कार की दिशा में जो काम कर रहा है वह निश्चित रूप से सराहनीय कदम है। इसके जरिए देश के 94 हजार विद्यालय स्थापित कर अभियान को आंदोलन में तब्दील कर दिया है। इससे निश्चित रूप से आगामी दिनों में वनवासी क्षेत्रों में नया बदलाव देखने को मिलेगा। सम्मानित अतिथि राज्यसभा सांसद पद्मविभूषण डॉ. रघुनाथ महापात्र, पूर्व प्रशासक अरिवंद बेहरा, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी विनोद कुमार, संस्थान के संरक्षक लक्ष्मण महिपाल, भुवनेश्वर चैप्टर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल प्रमुख ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एकल स्कूल के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किया। मनसुख लाल सेठिया के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन में लालचंद मोहता, नवरतन बोथरा आदि सदस्यों ने अपना योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.