Move to Jagran APP

2019 में भी बनेगी भाजपा की सरकार : मेघवाल

राज्य में भाजपा का जनाधार बढ़ा है और 2019 में ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में भाजपा के बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 05:31 PM (IST)
2019 में भी बनेगी भाजपा की सरकार : मेघवाल
2019 में भी बनेगी भाजपा की सरकार : मेघवाल

जासं, भुवनेश्वर : राज्य में भाजपा का जनाधार बढ़ा है और 2019 में ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल में भाजपा को बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्रीय जल संसाधन गंगा विकास और संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह बात कही है।

loksabha election banner

गुरुवार को नगर स्थित उत्कल ¨हदी पुस्तकालय का परिदर्शन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में जो विकास की लकीर खींची है उसका लाभ सीधे तौर पर समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है और इस बार भी लोग भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर मेघवाल ने पुस्तकालय के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ चर्चा कर सूबे में भाजपा की स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान पुस्तकालय की ओर से संरक्षक सुभाष भूरा एवं अन्य सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री को शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। मेघवाल ने पुस्तकालय का अवलोकन कर इस तरह के जनहित प्रयास के लिए संरक्षक सुभाष भूरा को बधाई दी। इस दौरान शुभकरण भूरा, नवरतन बोथरा, आनंद पुरोहित, प्रकाश भूरा, मनोज लालानी, मेघराज कातेला, रतन मणोत, मुकेश प्रमुख उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.