दूल्हा-दुल्हन ने पहले झंडा फहराया, फिर हुई गांव से विदाई
Unique marriage. ओडिशा के एक गांव में दूल्हा और दुल्हन ने पहले झंडा फहराया। इसके बाद गांव से विदाई हुई।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 02:05 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 02:05 PM (IST)
बड़बिल (ओडिशा), जेएनएन। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का एक ज्वलंत प्रमाण पेश किया है झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम की सीमा से सटे ओडिशा के बड़बिल नगरपालिका अंतर्गत वार्ड संख्या आठ, संतबहाल ग्रामवासियों ने।
यहां 25 जनवरी (शुक्रवार ) की रात संतबहाल निवासी अवकाशप्राप्त पीएचडी कर्मी बनमाली पात्रा की तीसरी और अंतिम कन्या ज्योत्सना रानी का विवाह साई प्रसाद, ग्राम सांतिया थाना जलेश्वर जिला बालेश्वर के साथ परंपरागत तरीके से आयोजित किया गया।
26 जनवरी (शनिवार) की सुबह कन्या की विदाई समारोह से पूर्व संतबहाल के लोगों ने गांव में गणतंत्र दिवस मनाने की परंपरा को बरकरार रखा। नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित ग्रामीणों ने राष्ट्रगान गाए जाने के बाद कन्या की विदाई की रस्म पूरी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें